जनसुनवाई में आवेदकों को मिल रहा है संबल, धर्मेन्द्र को मिला अनुकंपा नियुक्ति आदेश, दो आवेदकों को मिली आर्थिक सहायता

0


शिवपुरी,  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जाता है। जनसुनवाई लोगों के लिए लाभदायक साबित हो, उसके लिए सभी अधिकारियों को तत्परता से आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर अर्पित वर्मा की त्वरित कार्यवाही का ही परिणाम है कि सैकड़ों आवेदक समस्या समाधान की उम्मीद के साथ जनसुनवाई में आ रहे हैं।


धर्मेन्द्र को मिला अनुकंपा नियुक्ति आदेश

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई के दौरान धर्मेन्द्र सिंह चौहान को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश प्रदान किया। तहसील करैरा निवासी

धर्मेन्द्र सिंह चौहान पुत्र महेन्द्र सिंह चौहान को भृत्य के पद पर नियुक्त किया गया है एवं तहसील कार्यालय करैरा में पदस्थ किया गया है। उनकी नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर निर्धारित शर्तों के साथ प्रभावी रहेगी।


जरूरतमन्दों को मिली आर्थिक सहायता

महल सराय निवासी फूलवती पत्नी फगना आदिवासी की झोपड़ी में आग लगने के कारण आर्थिक सहायता की मांग की। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई में फूलवती आदिवासी को इस क्षति पर 13 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृति आदेश प्रदान किया।

बड़ौदी निवासी दिव्यांग राजेश मोगिया द्वारा जनसुनवाई में सहायता हेतु आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और आवेदक को तत्काल रेड क्रॉस से आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top