​'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'—नीट पेपर लीक के विरोध में गरजे सवर्ण समाज के कार्यकर्ता, थालियां बजाकर जताया विरोध

0


 देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा में सामने आई धांधली, पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में रविवार रात राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन ने कड़ा आक्रोश जताया। संगठन के बैनर तले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रात साढ़े 8 बजे शिवपुरी शहर के व्यस्ततम माधव चौक पर एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध स्वरूप थालियां बजाई गईं और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।


प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि देश के होनहार और प्रतिभावान छात्रों का भविष्य चंद भ्रष्टाचारियों के हाथों में नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जब तक पीड़ित छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह लड़ाई थमने वाली नहीं है।


संगठन ने केंद्र सरकार के सामने मांगें रखी हैं कि: 

परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम रहे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में नीट परीक्षा विवाद पर खुलकर चर्चा करें और देश के युवाओं को न्याय का ठोस भरोसा दिलाएं।



इस उग्र प्रदर्शन में राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन के मुख्य संयोजक शत्रुघ्न सिंह तोमर, मुख्य कार्यकारी संयोजक महेश शर्मा, जिला संयोजक अतुल सिंह, डॉ. सुषमा पांडे, विधि संयोजक रोहित दुबे, संगठन महामंत्री महेंद्र भैयन, मीडिया प्रभारी वरुण पाराशर और डॉ. ओपी रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top