जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ढेहरवारा में तालाब-कुओं के संरक्षण हेतु किया श्रमदान

0


 कोलारस - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अध्यक्ष एवं मप्र शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गांव-गांव में जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य व्यापक रूप से चलाए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य वर्षाकाल के पहले जल स्रोतों की साफ-सफाई, जीर्णोद्धार और आवश्यक मरम्मत कराए जाना है, जिससे वर्षाकाल में इनमें पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण हो सके। यह अभियान ग्रामवासियों के सहयोग से सफल हो रहे हैं। इसे जन आंदोलन का स्वरूप भी दिया गया है।


इसी क्रम में कोलारस जनपद की ग्राम पंचायत डेहरवारा में तालाब व कुओं के संरक्षण हेतु साफ़-सफ़ाई अभियान चलाया गया।

जिसमें ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बेरखेड़ी प्रतिनिधि नरोत्तम वर्मा द्वारा ग्रामीणजनों को जल संरक्षण के बारे में जानकारी देने के साथ ही जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।


जन अभियान परिषद के मेंटर्स राजू कुशवाह ने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से गांव के स्थानीय निवासियों ने अभियान को सफल बनाया। स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी इसमें सहभागिता की गई। 

जन अभियान के अधिकारियों द्वारा डेहरवारा ग्राम का भ्रमण कर कार्यों का अवलोकन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर इस सार्थक प्रयास की सराहना भी की। 

इस मौके पर सरपंच धर्मेंद्र धाकड़,मेंटर्स राजू कुशवाह,ब्रजेश कुशवाह,सुनील राजावत,नरोत्तम वर्मा,धर्मेंद्र धाकड़,मनफूल धाकड़,अमित राजावत के आलावा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top