नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित कराएं - कलेक्टर अर्पित वर्मा, जिला कौशल समिति की बैठक में दिए निर्देश

0


 शिवपुरी, 22 मई  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा ने निर्देश दिए है कि जिले में संचालित आईटीआई में सभी सीटों पर समय पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाए। आईटीआई युवाओं के कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण केंद्र हैं। आईटीआई कोर्सेज के माध्यम से युवा कई क्षेत्रों में निपुणता प्राप्त करते हैं। 

जिला कौशल विकास समिति की बैठक में कलेक्टर  अर्पित वर्मा ने सभी की भूमिका को लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बैठक में कौशल विकास, रोजगार सृजन एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। 


कलेक्टर  अर्पित वर्मा ने कहा है कि नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित कराएं। अधिकतर युवाओं को इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी के अभाव में वह समय पर एडमिशन नहीं ले पाते हैं, इसलिए यह आवश्यक है कि शिक्षा विभाग सहित विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रचार करके प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाए। 

 

बैठक में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, पीएम इंटर्नशिप योजना एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।  आईटीआई संस्था परिसर एवं बाउण्ड्रीवाल के आसपास संचालित ठेला-गुमठियों पर भी नशीले पदार्थों का विक्रय न हो। 

बैठक में बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top