थाना इन्दार पुलिस ने नाबालिग बालिका से बलात्कार में सह आरोपी मोहन उर्फ मोहब्बत आदिवासी को गिऱफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया

0


 दिनांक 03.04.2026 को आदिवासी पीङिता द्वारा अपने माता पिता के उपस्थित थाना आकर एक हस्तलिखित आवेदन पेश किया जिसमें गाँव के मझले आदिवासी द्वारा पीङिता को बहला फुसलाकर शादी का झाँसा देकर अपने साथ भगा ले जाने तथा गलत काम (बलात्कार)करने की रिपोर्ट लेख कराई थी उपरोक्त रिपोर्ट पर से अपराध धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस 5L/6 पोक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। 

प्रकरण मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस  संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इन्दार को टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।  

उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी इन्दार द्वारा बलात्कार के सह आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा दिनांक 11.05.2026 को मुखविर की सूचना पर से बलात्कार  के सह आरोपी मोहन आदिवासी उर्फ मोहब्बत आदिवासी पुत्र नरेश आदिवासी उम्र 19 साल निवासी ग्राम अम्हारा थाना इन्दार जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top