थाना पिछोर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों पर कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को जुआ खेलते पकडा

0


 3350रु नगद जप्त किये एवं जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर  प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में क्षेत्र में जुआ व सट्टा पर जीरो टोलरेंस के तहत कार्यवाही हेतु निर्देशों के पालन में दिनांक 23.05.25 को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी पिछोर द्वारा टीम रवाना की गई, जहां ग्राम रमपुरा के खेतों में 04 व्यक्ति जुआ खेलते पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही कर आरोपीगण से 3350 रुपये जप्त किये व उनके कब्जे से दो मोटरसाईकिल भी मिली एवं आरोपीगण के विरुद्ध अप.क्र. 232/26 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।


नाम आरोपीगण -

1. विकाश उर्फ विक्की पुत्र बृजेन्द्र बैस उम्र 24 साल निवासी ग्राम छितरी थाना सीहोर जिला शिवपुरी

2. अरुण पुत्र अच्छेलाल रजक उम्र 25 साल निवासी नरिया मोहल्ला पिछोर

3. जाकिर खान पुत्र अकबर शाह उम्र 35 साल निवासी नरिया मोहल्ला पिछोर

4. सुशील पुत्र घमण्डीलाल रहौरा उम्र 35 साल निवासी नरिया मोहल्ला पिछोर


बरामद माल

एक 52 पत्ते की ताश की गड्डी व कुल नगदी 3350/- रुपये

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top