सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम और में बाबा साहब की प्रतिमा तोड़े जाने से तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश

0


 शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना अंतर्गत ग्राम और में गुरुवार देर रात संविधान निर्माता बी आर अम्बेडकर की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सुबह जब ग्रामीणों ने बाबा साहब की प्रतिमा टूटी हुई देखी तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलते ही सिरसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि बाबा साहब केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और सम्मान के प्रतीक हैं, इसलिए इस प्रकार की घटना बेहद निंदनीय है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top