आंगनबाड़ी केंद्र क्र.1 खरई में अधिकांशत लगा रहता है ताला

0

 


कोलारस - एक तरफ़ मध्यप्रदेश शासन आंगनबाड़ी केंद्रों पर 6 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए सरकारी सेवाएं प्रदान करते हुए मुख्य सुविधाओं में पौष्टिक भोजन दलिया, पंजीरी आदि। स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, गंभीर कुपोषण का इलाज और खेल-खेल में शुरुआती शिक्षा देने का कार्य आंगनबाड़ी केंद्रों को सौंपा गया है,लेकिन दूसरी ओर 

कोलारस अनुविभाग अंतर्गत आने वाले ग्राम खरई में शासन की योजनाओं को पलीता लगाने का कार्य आंगनबाड़ी केंद्र क्र.1 जो कि अधिकांशत बंद ही रहता है। जिससे बच्चों को ना ही पौष्टिक आहार व स्वास्ध्य टीकाकरण लाभ से वंचित बने हुए हैं। ग्रामीणजनों ने बताया कि यहां पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनीषा चंदेल तैनाती स्थल से बाहर रहती हैं। केंद्र का संचालन और पुष्टाहार का वितरण भी नहीं करती हैं। इससे पहले भी मनीषा चंदेल की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्यवाई ना होने के चलते कार्यकर्ता के हौंसले बुलंद हैं। अब देखना होगा कि महिला बाल विकास के अधिकारी कोई कार्यवाई करेंगे या फिर सबकुछ ऐसे ही चलता रहेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top