मानव सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म मानते हैं समाजसेवी बिलाल खान

0


 नरवर में जरूरतमंदों के लिए बने सहारा, दिव्यांग और असहाय लोगों तक पहुंचा रहे मदद

नरवर। आज के दौर में जहां लोग अपनी व्यस्त जिंदगी में दूसरों के दुख-दर्द से दूरी बनाते नजर आते हैं, वहीं नरवर के युवा समाजसेवी बिलाल खान मानव सेवा को अपना सबसे बड़ा धर्म मानते हुए लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। क्षेत्र में उनकी पहचान एक ऐसे समाजसेवी के रूप में बन रही है जो बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बिलाल खान को जैसे ही किसी वार्ड या मोहल्ले से सूचना मिलती है कि कोई परिवार आर्थिक तंगी, बीमारी या अन्य परेशानियों से जूझ रहा है और सहायता की आवश्यकता है, वे अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच जाते हैं। जरूरत के अनुसार राशन सामग्री, कपड़े, दवाइयां, जूते-चप्पल और आर्थिक सहयोग देकर लोगों की मदद करते हैं।

इसी सेवा कार्य के क्रम में आज नरवर के वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाले कमलेश अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर बिलाल खान ने सहायता प्रदान की। बताया गया कि कमलेश अग्रवाल कानों से सुन नहीं पाते और बोलने में भी असमर्थ हैं। साथ ही उनकी शारीरिक स्थिति भी काफी कमजोर बनी हुई है। ऐसे में बिलाल खान ने उनके घर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई और उनका हालचाल जाना।

इस दौरान बिलाल खान ने भावुक अंदाज में कहा कि “भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी आए तो मुझे आधी रात में भी कॉल कर सकते हैं। आपका बेटा हर समय आपकी सेवा के लिए तैयार रहेगा।”

बिलाल खान के इस सेवा भाव की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लगातार गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य कर रहे हैं और यही कारण है कि आज नरवर क्षेत्र में चारों ओर लोगों के बीच उनका नाम चर्चा का विषय बना हुआ है।

मानवता और सेवा की इसी भावना के चलते समाजसेवी बिलाल खान धीरे-धीरे नरवर क्षेत्र के लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top