शिवपुरी में खाद्य विभाग के होटलों और ढाबों पर छापे, 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त....

0

 


कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर शहर भर में चली कार्रवाई, 


शिवपुरी। घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के 10 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट और चाय-नाश्ता केंद्रों पर छापेमार अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए, जिससे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया।

खाद्य विभाग की टीम ने माधव चौक, गुरुद्वारा चौक, पुराना बस स्टैंड, नवीन बस स्टैंड और एबी रोड क्षेत्र में संचालित कई प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच में कई जगह घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया, जिस पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई।

बड़े होटल और रेस्टोरेंट भी जांच के दायरे में, कार्रवाई के दौरान क्वालिटी होटल, गैलेक्सी होटल, जैन समोसा, पवन करन टी स्टॉल, तोताराम टी स्टॉल, राजा टी स्टॉल, बाबा होटल, जय गुरुदेव होटल, सांवरिया होटल और चौधरी होटल सहित कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई,


जिला आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुर्रे ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है, भविष्य में ऐसे मामले मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना और नियमों का सख्ती से पालन कराना है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top