15 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख का माल जब्त

0

 


शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 62.28 ग्राम स्मैक, एक कार और एक मोबाइल फोन सहित कुल 22 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।


पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक कार क्रमांक MP07AH6719 से गुना से ग्वालियर की ओर जा रहे हैं और उनके पास स्मैक है। सूचना के आधार पर पुलिस ने फोरलेन स्थित कलमई तिराहा के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका।


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आर्यन उर्फ हनी पुत्र पुरुषोत्तम नामदेव (25 वर्ष), निवासी गुना, नाजिर पुत्र नवाब खान (19 वर्ष), निवासी गुना तथा नीतेश पुत्र सुमेर योगी (22 वर्ष), निवासी गुना बताए। तलाशी के दौरान आर्यन के पास से 11.14 ग्राम, नाजिर के पास से 18.32 ग्राम और नीतेश के पास से 32.82 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तीनों के कब्जे से कुल 62.28 ग्राम स्मैक जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही एक कार और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 441/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से स्मैक की सप्लाई चेन और स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।


कोतवाली पुलिस ने कहा है कि शिवपुरी शहर को नशामुक्त बनाने के लिए नशीले पदार्थों के सेवन और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले तस्करों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top