शिक्षा और खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हमारे शहर के होनहार बच्चों के सम्मान में हाजी सन्नू एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा एक भव्य समारोह "परवाज़: उरूज़ ए इल्म" का आयोजन किया जा रहा है।
आप सभी इस गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
🗓️ तारीख (Date): 30 जून 2026, बरोज़ मंगलवार
🕔 समय (Time): शाम 5:00 बजे से
📍 मुक़ाम (Venue): लकी गार्डन, जाधव सागर रोड, पुरानी शिवपुरी
📝 बच्चों को शामिल करने के नियम व शर्तें (रजिस्ट्रेशन):
यदि आपके बच्चे ने इस शैक्षणिक सत्र में बेहतरीन कामयाबी हासिल की है, तो आप नीचे दिए गए नियमों के अनुसार उनका नाम दर्ज करवा सकते हैं:
कक्षा: छात्र कक्षा 5वीं या उससे ऊपर की क्लास का होना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता: रिजल्ट/मार्कशीट में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।
खेलकूद (Sports): जिन बच्चों ने खेल के क्षेत्र में (राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर)कोई उत्कृष्ट या नुमाया प्रदर्शन किया हो, वे भी पात्र हैं।
📲 नाम दर्ज कराने का तरीका:
अभिभावक अपने बच्चों का नाम और उनकी मार्कशीट/प्रमाण-पत्र की फोटो नीचे दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर तुरंत शेयर करें:
👉 व्हाट्सएप नंबर: 9425784575
(नोट: नाम के साथ मार्कशीट या सर्टिफिकेट शेयर करना बेहद आवश्यक है।)
🤝 बा-तावून (सहयोग व भागीदारी):
शाहिद खान,शिवपुरी एकता फाउंडेशन
शिवपुरी
✍️ मुंतज़िरीन (दावतख़्वाह):
डॉ. खुशी खान (अध्यक्ष - हाजी सन्नू सोसायटी एवं संचालिका - दून स्कूल ग्रुप)
जनाब शाहिद खान (सचिव - हाजी सन्नू सोसायटी एवं संचालक - रेडिएंट ग्रुप शिवपुरी)
जनाब अखलाक खान (कोषाध्यक्ष - हाजी सन्नू सोसायटी)
हाजी सन्नू एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी
(ज़ेरे-इंतज़ाम: रेडिएंट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, दून पब्लिक स्कूल एवं दून जूनियर स्कूल)
शिवपुरी (म.प्र.)


