आर्ट ऑफ़ लिविंग का विश्व प्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया शिविर हेतु शिवपुरी में जनजागरूकता अभियान प्रारंभ

0


 शिवपुरी। विश्व प्रसिद्ध आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा आगामी 8 से 12 जुलाई तक शिवपुरी में आयोजित होने वाले सुदर्शन क्रिया एवं हैप्पीनेस प्रोग्राम के लिए शहरभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है।


इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न शासकीय एवं निजी संस्थानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों, उद्योगों तथा सामाजिक संगठनों में “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र” आयोजित किए जा रहे हैं। इन 45 मिनट के प्रेरणादायक सत्रों में तनाव, चिंता, अवसाद, अनिद्रा एवं आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी मानसिक चुनौतियों से मुक्ति के सरल एवं प्रभावी उपाय बताए जा रहे हैं।


इन जागरूकता सत्रों का संचालन आर्ट ऑफ़ लिविंग के वरिष्ठ फैकल्टी विनोद सोनी (हरियाणा) द्वारा किया जा रहा है। उनके साथ गुरुग्राम से आईं वरिष्ठ स्वयंसेविका शालिनी जी भी इस अभियान में सक्रिय रूप से सहभागिता निभा रही हैं। इनके अतिरिक्त शिवपुरी के स्थानीय आर्ट ऑफ़ लिविंग टीचर्स एवं स्वयंसेवक मिलकर पूरे शहर में इस जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ध्यान (मेडिटेशन), श्वास तकनीकों तथा विश्व प्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक लाभों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें 8 से 12 जुलाई तक आयोजित होने वाले पूर्ण हैप्पीनेस प्रोग्राम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।


आर्ट ऑफ़ लिविंग के प्रतिनिधियों ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक स्वास्थ्य। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक तनावमुक्त, स्वस्थ एवं आनंदमय जीवन का संदेश पहुँचाना है।


“हैप्पी शिवपुरी” अभियान के अंतर्गत आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस विश्व प्रसिद्ध कार्यक्रम का लाभ उठाकर तनावमुक्त, स्वस्थ एवं आनंदमय जीवन की दिशा में आगे बढ़ सकें।


8 से 12 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस विश्व प्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया एवं हैप्पीनेस प्रोग्राम में भाग लेने के लिए इच्छुक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top