स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर 21 जून को मनाया जाएगा 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0

 


तात्या टोपे खेल परिसर (पोलो ग्राउंड) में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम


शिवपुरी,   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह 12 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ' स्वस्थ आयु के लिये योग थीम' पर मनाया जाएगा। योग दिवस का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम तात्या टोपे खेल परिसर (पोलो ग्राउंड) शिवपुरी में आयोजित होगा।

योग दिवस कार्यक्रम का कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, योग संस्थाएं, एनसीसी, एनएसएस, पुलिस बल एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।।

अपील

जिले के समस्त नागरिकों, योग प्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं से अपील की गई है, कि "Yoga for Health ageing" थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रातः 6 बजे से तात्या टोपे खेल परिसर कलेक्ट्रेट (पोलो ग्राउंड) शिवपुरी में पहुंचकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लें। 

योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसलिए योग को दैनिक जीवन में शामिल करें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top