कोलारस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किश्त का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। इस अवसर का सीधा प्रसारण 20 जून 2026 को कोलारस कृषि उपज मंडी समिति में आयोजित किया गया, जिसे उपस्थित कृषक भाइयों, व्यापारियों एवं मंडी कर्मचारियों ने देखा।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के खातों में राशि हस्तांतरित किए जाने की जानकारी को बड़े स्क्रीन पर प्रसारित किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक देखा।जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल कुशवाह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महामंत्री कोलारस नवल सोलंकी मौजूद रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडी सचिव श्यामलाल मीना द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “किसानों का गौरव ही देश का गौरव है” तथा किसानों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्रभावी बताया।किसानों का सम्मान एवं योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें कृषि क्षेत्र में हो रहे विकास एवं भारत की अर्थव्यवस्था में किसानों की भूमिका के बारे में अवगत कराया गया।
अन्य उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर अनुपम दुबे (लेखापाल), आनंद दंबे (सहायक ग्रेड-3), राजेश शिवहरे, अजय चौकसे, अरुण मुढौतिया (उपनिरीक्षक) सहित समस्त मंडी कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


