थाना भौंती पुलिस द्वारा हत्या में मृतक प्रभान सिंह लोधी की मारपीट कर हत्या करने बाले मुख्य चार आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया

0

 


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया जी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पिछोर  प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना भौंती पुलिस द्वारा प्रभान सिंह लोधी हत्याकांड के मुख्य चार आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।


दिनांक 16.06.2026 को फरियादिया मीना लोधी पत्नि स्व0 प्रभान सिंह लोधी उम्र 42 साल नि0 ग्राम भयावन मजरा पीपरवाला थाना भौंती ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि शाम करीब 03-04 बजे आरोपीगणो द्वारा मेरे पति प्रभान सिंह लोधी को घर के अन्दर से खींचकर बाहर ले गये और आरोपीगणों द्वारा लाठी, डन्डों व पत्थरों से पीट-पीट कर मेरे पति प्रभान सिंह लोधी की हत्या कर दी। फरियादिया की रिपोर्ट पर से आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 196/2026 धारा 103(1), 333,191(2),191(3), 190,115(2),296 (b) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।


हत्या का अपराध गंभीर प्रवृति का होने से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा अपराध मे आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्ग दर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी भौंती उनि कुसुम गोयल के नेतृत्व में टीम घटित कर आरोपीगणों की तलाश शुरू की गयी। आज दिनांक 17.06.2026 को घटना के मुख्य आरोपियों  01. बलवीर पाल पुत्र सदाराम पाल उम्र 35 साल 02. परमेश्वरदास पुत्र भृगभान सिंह पाल उम्र 38 साल 03. मिजाजी पाल पुत्र ओमकार लाल पाल उम्र 34 साल 04. बलवीर पाल पुत्र रामदीन पाल उम्र 30 साल नि०गण भयावन मजरा भोड़न थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top