कलेक्टर अर्पित वर्मा के आदेश के बाद एसडीएम एवं जॉइंट कलेक्टर आनंद राजावत ने शाम करीब 6 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर प्रभारी सीएमओ के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया।
गौरतलब है कि पूर्व सीएमओ इशांक धाकड़ का स्थानांतरण सहायक आयुक्त, नगर निगम मुरैना के पद पर किया गया है। इसके बाद नगर पालिका के प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाए रखने के लिए शिवपुरी एसडीएम आनंद राजवत को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चार्ज संभालते ही आनंद राजावत ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, राजस्व वसूली और विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आम नागरिकों के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


