खेत में भैंस घुसने पर शुरू हुआ विवाद, समझाने पहुंचे परिवार पर हमला… मां, बेटा और नाती घायल, न्याय न मिलने पर एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित

0


 शिवपुरी जिले के खनियांधाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देबरी  मजरा रट्ठा  में खेत में भैंस घुसने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि खेत में नुकसान करने पहुंची भैंस को लेकर जब पीड़ित पक्ष ने समझाइश दी तो दबंगों ने मारपीट कर दी, जिसमें मां, बेटा और नाती घायल हो गए। इतना ही नहीं, पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों द्वारा फायरिंग भी की गई, लेकिन थाने पहुंचने पर पुलिस ने उनकी शिकायत को सही तरीके से दर्ज नहीं किया। अब पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रहा है।


जानकारी के अनुसार मामला खेत में भैंस घुसने से शुरू हुआ। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने केवल खेत में हुए नुकसान को लेकर समझाने का प्रयास किया था, लेकिन बात बढ़ गई और आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में मां, बेटा और नाती घायल हो गए।


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा फायरिंग भी की गई जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद घायल परिवार न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा, लेकिन वहां उनकी शिकायत को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया।


पीड़ितों का कहना है कि वे भैंस को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन पुलिस उनकी शिकायत को अलग दिशा में दर्ज करने का प्रयास कर रही थी। पीड़ितों ने विरोध जताते हुए अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।


बाइट – पीड़ित परिवार:

“हम पर हमला हुआ, हमारे लोग घायल हुए, हमने मारपीट और फायरिंग की शिकायत की लेकिन थाने में हमारी बात नहीं सुनी गई। अब हम एसपी साहब से न्याय की मांग कर रहे हैं।”


सुनवाई न होने से नाराज पीड़ित परिवार अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिल पाता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top