गरीब निर्धन जनों एवं गौ सेवा कर जीतू रघुवंशी ने मनाया जन्मोत्सव

0


 शिवपुरी -जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी (जीतू भैया) का जन्म दिवस गरीब, निर्धन जनों एवं गौ माता की सेवा करते हुए मनाया गया। सर्वप्रथम प्रातः काल अपने पूर्वजों का आशीर्वाद लेकर अपने दिन की शुरुआत की , तत्पश्चात माधव चौक चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर दर्शन कर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में मौजूद गरीब, निर्धन, निराश्रित जनों के बीच पहुँचकर ऊनकी सेवा करते हुए भोजन प्रसादी कराई गई। फिर वाणगंगा स्थित गौशाला पर तुला दान कर, गौ पूजन करने के साथ, गौ माता को अनाज, फल, हरी सब्जी, दाना, खली, चुनी, गुड़,हरा चारा आदि खिलाकर गौ सेवा की, तत्पश्चात कल्याणी धर्मशाला पर मरीजों के अटेंडरों को भोजन वितरण किया गया, इसके साथ ही शाम के समय स्थानीय होटल उदय राज विलास में जन्मोत्सव के अवसर पर अपने परिवार जनों, इष्ट मित्रों, पत्रकार साथी, अधिकारीगण एवं अपने सभी प्रेमी जनों के साथ सामूहिक रूप से केक काटा गया और संगीत की सुमधुर लहरों के बीच भजन, कीर्तन और अन्य गायन की प्रस्तुति जीतू रघुवंशी मित्र मंडल के द्वारा दी गई। इस तरह विभिन्न सेवा कार्य करते हुए यह जन्मोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम को सुनहरा बनाने परिजनों में जीजाजी भूपेंद्र रघुवंशी ,बड़े भाई हरेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, गजेन्द्र रघुवंशी, मुकेश रघुवंशी, उदय प्रकाश रघुवंशी, रोहित रघुवंशी, जेल अधीक्षक रमेशचंद्र आर्य, उप अधीक्षक आर के पांडे, असिस्टेंट जेलर सुमित मिश्रा, डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार, सूबेदार गायत्री इटोरिया, जनसंपर्क विभाग ,सीआईडी विभाग , पुलिस विभाग, नगर पालिका विभाग, पीएचई विभाग सहित नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं मीडिया साथी , एडवोकेट साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top