शिवपुरी के माइनिंग इंस्पेक्टर ऋषभ दीक्षित बने 'सिंघम', अवैध उत्खनन करने वालों में मचा हड़कंप

0


 शिवपुरी जिले के खनिज विभाग में तैनात नए इंस्पेक्टर ऋषभ दीक्षित इन दिनों खासे चर्चाओं में बने हुए हैं। उनके कार्यभार संभालने के बाद से ही जिले के अवैध उत्खनन करने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों की मानें तो पहले अक्सर माफियाओं द्वारा अधिकारियों एवं अन्य लोगों को 'लिफाफा' पहुँचाकर अपना काम निकाल लिया जाता था, लेकिन दीक्षित के आते ही यह खेल ठप हो गया है। हाल ही में, करैरा क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत उत्खनन के लिए लिफाफा लेकर आए लोग तब हक्के-बक्के रह गए, जब पुलिस की सूचना पर उन्हें बिना लिफाफा सौंपे ही बैरंग लौटना पड़ा।


इसी क्रम में, कुछ दिन पहले जब इंस्पेक्टर ऋषभ दीक्षित पिछोर क्षेत्र में भ्रमण पर थे, तो उन्होंने अवैध रूप से पत्थर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी। चालक के पास पत्थर के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर उन्होंने जब वाहन को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, तो मंगल लोधी नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। दबंगई दिखाते हुए उसने न केवल ट्रैक्टर को रुकवाने का प्रयास किया, बल्कि कार्यवाही में बाधा भी डाली।


मौके पर तैनात इंस्पेक्टर दीक्षित का 'सिंघम' अंदाज देखने को मिला। उन्होंने दबंगई का डटकर सामना किया और खदेड़ दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने पिछोर थाने में मंगल लोधी व अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला भी दर्ज कराया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब खनिज विभाग की टीम ट्रैक्टर को थाने ले जा रही थी, तब रास्ते में मंगल लोधी ने जबरन वाहन को रोककर इंस्पेक्टर से अभद्रता की, जिसके बाद दीक्षित ने पूरी सख्ती दिखाते हुए उसे धक्का देकर सबक सिखाया। उनके इस कठोर रुख की सराहना की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top