अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0

 


नशा मुक्ति का दिया संदेश, जागरूकता प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी


शिवपुरी,  सामाजिक न्याय विभाग शिवपुरी के तत्वाधान में शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तृत चर्चा करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।


कार्यक्रम में नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार व्यक्त किए गए तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशा उन्मूलन के प्रभावी उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान नशा मुक्त अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करेगा।


इस अवसर पर शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य पवन श्रीवास्तव, प्रोफेसर पल्लवी शर्मा गोयल, सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक शशांक विरही सहित स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top