ग्राम पुनावली में आयोजित रात्रि चौपाल में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं

0

 


27 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को प्रमाण पत्रों का किया गया वितरण


शिवपुरी,   कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा के निर्देशन में प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोड़ के व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से रात्रि चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) पिछोर श्रीमती ममता शाक्य द्वारा जनपद पंचायत पिछोर की ग्राम पंचायत नावली के ग्राम पुनावली में रात्रि चौपाल आयोजित की गई।


ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर किया गया त्वरित निराकरण

रात्रि चौपाल के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया। चौपाल में फौती नामांतरण, राशन वितरण, वृद्धावस्था पेंशन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, पशु केसीसी, अपार आईडी, प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त, राशन कार्ड में नाम जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान कुल 27 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।


हितग्राहियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

एसडीएम  ममता शाक्य द्वारा पात्र हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति पत्र, फौती नामांतरण सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


शासन की योजनाओं की दी जानकारी

चौपाल के दौरान ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों से पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने और आवश्यक पंजीयन समय पर कराने का आग्रह किया गया।


गांव-गांव पहुंचकर होगा समस्याओं का समाधान


अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एन.एस. नरवरिया ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही किया जाए। इसी उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह पंचायत स्तर पर रात्रि चौपाल आयोजित कर जनसमस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।


रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला सीईओ  एन.एस. नरवरिया, तहसीलदार  शिवशंकर सिंह गुर्जर, नायब तहसीलदार  शुभम गर्ग, सीडीपीओ  अरविंद तिवारी, बीईओ  विनोद गुप्ता, बीआरसीसी  सुरेश गुप्ता, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत ओझा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top