थाना भौंती पुलिस द्वारा नाबालिग बालिक बालिकाओं की दास्तयावी हेतु की कार्रवाही

0

 


अपराध क्र. 78/26 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को सूरत गुजरात से सुरक्षित दस्तयाव कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं माननीय न्यायालय पेश किया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर  प्रशान्त शर्मा के मार्गदर्शन में थाना भौंती पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत गुम हुई नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिवार जनो को सुपुर्द किया गया।


दिनांक 24.03.2026 को फरियादी के द्वारा अपनी नाबालिग लङकी के लापता होने के संबंध में थाना भौती पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर से थाना भौती पर अप.क्र. 78/26 धारा 137(2) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चलाये जा रहे गुम हुए बालक बालिकाओ की दस्तयावी हेतु ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने एवं आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसमें नाबालिग बालिका को सूरत (गुजरात) से दस्तयाव किया गया तथा आरोपी बृजेन्द्र रजक पुत्र हरविलास रजक उम्र 21 साल नि0 ग्राम बमना थाना पिछोर जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top