ज्ञापन में बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर खाद की कालाबाजारी और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि खाद वितरण व्यवस्था की जांच कर किसानों को उचित मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए तथा अवैध तरीके से खाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
इसके साथ ही ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री का मुद्दा भी उठाया गया। बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के कारण सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है और इस पर प्रभावी रोक लगाई जाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों से ऐसे स्थानों की जांच कर अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन में अन्य स्थानीय समस्याओं का भी उल्लेख करते हुए कहा गया कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
बसपा जिला अध्यक्ष सुआलाल जाटव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा जनता के हितों और अधिकारों की आवाज उठाती रही है। किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर उन्होंने प्रशासन से उम्मीद जताई कि ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आगे भी जनता की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद


