59 बार रक्तदान करने पर झाँसी के CMO ओर डॉक्टर गुप्ता ने हैदर अली को किया सम्मानित

0


 हैदर अली एक्टर को 59 बार रक्तदान करने पर झाँसी के CMS ओर डॉक्टर गुप्ता जो की ब्लड बैंक के इंचार्ज है शील्ड ओर सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया। डॉक्टर गुप्ता जी ने बताया की हैदर अली हमारे यहाँ सिविल अस्पताल मे लगाए गये ब्लड बैंक के कैंप मे लगातार रक्तदान करते है। हैदर अली एक नेक इंसान है जो लगातार ब्लड बैंक के कैंप मे रक्तदान करते रहते है।वह साल मे 4 बार रक्तदान करते है। हैदर अली ने बताया आज झाँसी के CMO, CMS ओर डॉक्टर गुप्ता जी से सम्मान पा कर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।रक्तदान करना एक नेक काम है इसमे सबको आगे बढ़ना चाहिए। हैदर अली ने बताया वह बिना किसी जाति भेदभाव के लोगो को रक्तदान करते है इसके बाद उनके घर वालो से जो दुआ मिलती है वह हमेशा काम आती है। हैदर अली ने बताया की उनका एक ही सपना है जैसे अच्छे काम के लिए देश के प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री लोगो का सम्मान करते है ऐसे ही रक्तदान कर समाजसेवा करने पर वह उन्हे भी सम्मानित करे।हैदर अली ने बताया की उन्हे ऊपर वाले पर पूरा भरोसा है उनका ये सपना एक न एक दिन जरूर पूरा होगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top