पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के निर्देशन में थाना खनियाधाना के हत्या अपराध मे आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे ।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में खाना खनियाधाना पुलिस द्वारा हत्या के अपराध में आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
फरियादिया खुमनिया प्रजापति पत्नि स्व. दयाराम प्रजापति उम्र 50 साल निवासी ग्राम अछरौनी थाना खनियाधाना ने 19.05.2026 को थाना खनियाधाना पर रिपोर्ट की थी कि मैं अपने घर बाहर बैठी थी तभी मेरा देवर सिरनाम प्रजापति एवं भतीजा राहुल प्रजापति तथा लुक्का उर्फ सोनसिहं प्रजापति आये और शामलाती आम के पेड के आम तोडने के पर से गंदी गंदी गालियां देने लगे, सिरनाम प्रजापति ने खुमनिया प्रजापति को डण्डा ( लाठी लुहांगी) मारी थी जिससे खुमनिया के सिर मे चोट होकर खून निकल आया था एवं राहुल प्रजापति तथा लुक्का उर्फ सोनसिंह प्रजापति ने खुमनिया एवं रामकुमार प्रजापति को चोट पहुंचाई थी। उक्त रिपोर्ट पर से थाना खनियाधाना पर अपराध क्रमांक 177/2026 धारा 296ए,115(2),351(3) 3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
विवेचना के दौरान श्रीमति खुमनिया प्रजापति की इलाज के दौरान जे.ए.एच.अस्पताल ग्वालियर मे मृत्यु हो गई थी जिससे अपराध सदर मे धारा 118(1),103(1) बीएनएस इजाफा की गई। आरोपीगण सिरनाम प्रजापति पुत्र कम्भोद उर्फ कम्भोदा उम्र 52 साल एवं लुक्का उर्फ सोनसिंह उर्फ सोहनसिंह पुत्र सिरनाम प्रजापति उम्र 20 साल निवासीगण प्रजापति मौहल्ला ग्राम अछरौनी थाना खनियाधाना जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर मेमोरेण्ड लिया, जप्ती की कार्यवाही कर आज दिनांक 13.06.2026 माननीय न्यायालय खनियाधाना पेश किया एवं जेल वारंट प्राप्त होने पर उपजेल पिछोर दाखिल किया गया ।


