कृष्णपुरम कॉलोनी निवासी तरुण सिंह पिता नरेंद्र प्रताप सिंह ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 12 जून की रात करीब 9:30 बजे उन्होंने अपना पतंजलि मेगा स्टोर बंद किया था। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे जब दुकान खोली गई, तो शटर के ऊपर लगी प्लाई और लोहे के सरिए कटे हुए मिले। दुकान का कांच का गेट भी खुला था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।
जांच करने पर स्टोर से एचपी कंपनी का एक लैपटॉप, बादाम के 6 पैकेट, काजू के 2 पैकेट, अंजीर के 2 पैकेट और 5 लीटर घी की एक टीन गायब पाई गई। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें एक युवक रात करीब 1:40 बजे स्टोर में घुसता और चोरी का सामान लेकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है।
कोतवाली पुलिस ने स्टोर संचालक की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने और उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।


