पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटीया जी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना भौंती पुलिस को हत्या के अपराध में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 03.02.2026 को फरियादिया शीतल पत्नी रमेश जाटव उम्र 25 साल निवासी ग्राम महोबाडामरौन ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 31.01.2026 को आरोपीगण पूरन जाटव निवासी महोबाडामरौन, छोटेलाल उर्फ छोटे जाटव निवासी ग्राम सलैया के द्वारा पुरानी रंजिश पर से सास दिरो बाई जाटव को मां बहिन की गंदी गंदी गालियां दीं एवं गालियां देने से मना करने पर पत्थरो से मारपीट करने व जान से खत्म कर देने के संबंध में रिपोर्ट लेख कराई जिस पर से थाना भौंती पर अपराध क्रं. 35 /26 धारा 118(1),115(2),296(b),351(3),3(5) bns का कायम कर विवेचना में लिया गया । इलाज के दौरान दिनांक 04.02.2026 को जे ए एच ग्वालियर में दिरो बाई पत्नी गंगाराम जाटव उम्र 67 बर्ष निवासी ग्राम महोबा डामरौन की मृत्यु हो जाने से प्रकरण में धारा 103(1) बी.एन.एस. इजाफा की गई एवं आरोपीगणो की तलाश शुरू कर दी पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटीया के निर्देशन में, अति० पुलिस अधीक्षक संजीव मुले द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये बाद एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना भौंती पुलिस द्वारा आज दिनांक 27.06.2026 को आरोपी छोटेलाल उर्फ छोटे पुत्र धर्मदास जाटव उम्र 30 साल निवासी ग्राम सलैया थाना भौंती जिला शिवपुरी म.प्र. को गिरफ्तार किया गया जिसे जे०आर० पर माननीय न्यायालय पिछोर पेश किया गया।


