मनीष राजपूत बने केंद्रीय मंत्री सिंधिया के सांसद प्रतिनिधि

0


 भोपाल। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के हक और अधिकारों के लिए लंबे समय से जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मनीष राजपूत को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मनीष राजपूत को गुना-शिवपुरी-अशोकनगर लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्हें विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति विभाग से संबंधित योजनाओं और कार्यों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मनीष राजपूत पिछले एक दशक से अधिक समय से आदिवासी समाज के अधिकारों, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक मुद्दों को लेकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाटर हीरो पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने के बाद क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि मनीष राजपूत अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

बधाई देने वाले में जितेंद्र रघुवंशी ( जीतू) प्रदेश उपाध्यक्ष -राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन, टिंकल झा, जनक सिंह रावत, ऋषि सेन, धर्मेन्द्र जाटव, संतोष गोस्वामी, आकाश खटीक, कैलाश धाकड़ आदि

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top