खेत पर कब्जे का विरोध करना पड़ा भारी, महिला पर कुल्हाड़ी से हमला – गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

0


 शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुरूकुदवाया से एक गंभीर मारपीट और हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेत पर कब्जा करने का विरोध करने पर एक महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और कुल्हाड़ी से हमला किया गया।

जानकारी के अनुसार पीड़िता रोशनी धाकड़ पत्नी अनिल धाकड़ निवासी ग्राम गुरूकुदवाया अपने खेत पर खाना लेकर जा रही थीं। इसी दौरान खेत पर तार फेंसिंग को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के ही जगदीश जाटव, संजीव जाटव और अशोक जाटव ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर पहले धक्का देकर जमीन पर गिराया गया, जिसके बाद कुल्हाड़ी से हमला किया गया। हमले में महिला के दाहिने पैर के पंजे के पीछे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और मामले की सूचना पुलिस को दी। घायल महिला को पहले पिछोर अस्पताल और बाद में हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पीड़िता पक्ष का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी लगातार परिवार को जान से मारने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top