अशोक सगर की नियुक्ति की खबर मिलते ही पोहरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति उनकी लंबे समय से की जा रही सक्रियता, समर्पण और जनसेवा का सम्मान बताया है।
यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में की गई संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत हुई है।
कांग्रेस नेताओं ने आशा व्यक्त की है कि अशोक सगर अपने नए दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को उठाने तथा पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति पर क्षेत्र के अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अशोक सगर को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।


