शासकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, 30 जून तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

0


 शिवपुरी । 07 जून जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में सत्र अगस्त 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन एवं ट्रेड चयन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

जिला अंतर्गत शिवपुरी, पोहरी, पिछोर, खनियाधाना, कोलारस एवं बदरवास में संचालित शासकीय आईटीआई में कुल 1364 सीटों पर प्रवेश उपलब्ध है। आईटीआई में कक्षा 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी विभिन्न तकनीकी एवं रोजगारोन्मुखी ट्रेडों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।

प्रवेश के लिए अभ्यर्थी विभाग के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर जाकर पंजीयन, त्रुटि सुधार एवं इच्छित संस्थान तथा ट्रेड की प्राथमिकता का चयन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीयन एवं त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 26 मई से 30 जून 2026 तक तथा संस्थान एवं ट्रेड चयन (चॉइस फिलिंग) की प्रक्रिया 01 जून से 30 जून 2026 तक संचालित रहेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top