मड़ीखेड़ा पुल पर स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

0


  राहगीर की मदद से पहुंचा अस्पताल


नरवर। मड़ीखेड़ा पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां स्कॉर्पियो और बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवक की पहचान प्रेम कुशवाह निवासी नरवर के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि प्रेम कुशवाह के पैर का अंगूठा कटकर अलग हो गया और वह सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे सोहिब खान ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत घायलों की मदद की और एंबुलेंस बुलाकर घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर सावधानी से वाहन चलाने की अपील करते हुए कहा कि तेज रफ्तार और लापरवाही ऐसे हादसों की बड़ी वजह बन रही

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top