पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अपराधों में फरार आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तार करने एवं थानों में अधिक से अधिक वारंट तामील कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीब मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्ग दर्शन में माननीय न्यायालय अशोक कुमार शर्मा एससी एसटी एक्ट शिवपुरी द्वारा जारी छह साल से फरार वारंटी रानू राजा पुत्र लोकपाल सिह तोमर उम्र 21 साल निवासी नगरेला को थाना पिछोर पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.06.26 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।


