थाना कोतवाली पुलिस व्दारा हत्या के हत्या के प्रयास में फरार चल रहे 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।

0


 दिनांक 04.11.25 को फरियादी आदित्य पुत्र देवेन्द्रसिह तोमर उम्र 36 साल नि० प्रतिज्ञा नशा मुक्ति केन्द्र प्रियदर्शनी नगर शिवपुरी ने आरोपीगण मनोज कुशवाह, शिवचरण कुशवाह, अतुल कुशवाह, रमेश कुशवाह, गगन कुशवाह एवं अन्य व्यक्ति द्वारा लाठी डण्डा से मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट की जो फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर अप०क्र0 689/25 धारा 118(1),296()351(2), 115 (2), 3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया एवं पीडित का मेडीकल परीक्षण कराया गया मेडीकल परीक्षण मे पीडित की चोटें गंभीर होने से प्रकरण मे धारा 109,117(2) बीएनएस ईजाफा की गई एवं अन्य आरोपियों मे बंटी कुशवाह, दिनेश कुशवाह को भी आरोपी बनाया गया घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया व्दारा आरोपीगण की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक  सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग दर्शन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा आरोपीगण की गिर० हेतु अलग- अलग टीमें बनायी गयी एवं आरोपियो के निवास स्थान व संभावित ठिकानो पर दबिश दी गयी टीम व्दारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये दिनांक 15.07.26 को प्रकरण के फरार आरोपीगणो मे मनोज पुत्र रमेश कुशवाह उम्र 28 साल, दिनेश पुत्र टेकसिह कुशवाह उम्र 40 साल, अतुल पुत्र दिनेश कुशवाह उम्र 20 साल, गगन पुत्र रमेश कुशवाह उम्र 24 साल, बंटी पुत्र रमेश कुशवाह उम्र 20 साल नि०गण पोहरी चैराहा शिवपुरी को उनके निवास स्थान से गिर० किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से सभी आरोपीगणो को जेल भेजा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top