विधायक देवेंद्र जैन की पहल: गांधी चौक पर अब नहीं लगेगा जाम, 12 फीट चौड़ी हुई कोर्ट रोड

0


 ​शिवपुरी। शहर के सबसे व्यस्ततम और प्रमुख मार्गों में शामिल कोर्ट रोड पर चलने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को आज एक बड़ी समस्या से स्थाई निजात मिल गई। कोर्ट रोड स्थित गांधी चौक पार्क के पास यातायात में बाधक बन रहे विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर को आखिरकार जनभावनाओं के अनुरूप पीछे शिफ्ट कर दिया गया है। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र जैन के विशेष प्रयासों से पूरे हुए इस सराहनीय कार्य की बदौलत गांधी चौक के समीप सड़क मार्ग की चौड़ाई लगभग 12 फीट बढ़ गई है, जिससे अब यहाँ ट्रैफिक पूरी तरह सुगम हो सकेगा।

​दरअसल, कोर्ट रोड पर दिनभर वाहनों का भारी दबाव रहता है। गांधी चौक के पास पार्क के मुहाने पर लगे इस ट्रांसफार्मर के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती थी। स्थानीय नागरिकों द्वारा लंबे समय से इस ट्रांसफार्मर को पीछे खिसकाने की मांग की जा रही थी। जनहित के इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए विधायक देवेंद्र जैन ने अपने विधायक मद से 4.34 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराई। राशि जारी होने के बाद विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर को पार्क की तरफ पीछे शिफ्ट करने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया।

​वर्षों पुरानी इस गंभीर समस्या का स्थाई समाधान होने पर आज स्थानीय आमजनों, दुकानदारों और गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया। मांग पूर्ण होने पर आज क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा गांधी चौक पर एकत्र होकर विधायक देवेंद्र जैन का आभार व्यक्त किया गया और इस विकास कार्य के लिए धन्यवाद एवं अभिनंदन किया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से अब गांधी चौक को एक नया और खुला स्वरूप मिला है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top