शिवपुरी के कमलागंज में खूनी संघर्ष: पड़ोसियों के विवाद में दो एफआईआर दर्ज, छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में क्रॉस केस कायम

0


 शिवपुरी शहर के कमलागंज स्थित जाटव मोहल्ले में रविवार रात पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद दो एफआईआर तक पहुंच गया। एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने शैलू जाटव और भास्कर उर्फ भोला जाटव के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर शैलेन्द्र गोरख (जाटव) और उसके भाई भास्कर उर्फ भोला जाटव के साथ मारपीट के आरोप में रवि जाटव सहित तीन लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया गया है।


17 साल की नाबालिग का आरोप है कि रविवार रात करीब 10:30 बजे शैलू जाटव और भास्कर उर्फ भोला जाटव घर पहुंचे। इस दौरान शैलू ने नाबालिग लड़की पर शादी का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिए। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन और चचेरी बहन के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। जाते समय आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शैलू जाटव और भास्कर उर्फ भोला जाटव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। 


वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी शैलेन्द्र गोरख (जाटव) ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश के चलते रवि जाटव, बंटी जाटव और कट्टू जाटव ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लोहे के पाइप, डंडे और हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उसके भाई भास्कर उर्फ भोला जाटव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों ने जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने रवि जाटव, बंटी जाटव और कट्टू जाटव के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।


पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top