नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में बड़ा एक्शन,

0

 


पुलिस अधीक्षक ने सूचना देने वाले के लिए ₹10 हजार का इनाम घोषित किया।


शिवपुरी। ऐतिहासिक धरोहर नरवर किले से करीब 400 वर्ष पुरानी तोप चोरी होने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवपुरी पुलिस अधीक्षक ने चोरी की गई तोप की बरामदगी अथवा आरोपियों के संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए ₹10,000 के नकद इनाम की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार, नरवर किले से ऐतिहासिक महत्व की यह प्राचीन तोप चोरी होने के बाद जिलेभर में जांच और तलाश अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की विभिन्न टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस चोरी की घटना, आरोपियों या चोरी की गई तोप के संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी हो तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या शिवपुरी पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा सही सूचना पर ₹10,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

नरवर का ऐतिहासिक किला प्रदेश की महत्वपूर्ण धरोहरों में शामिल है और यहां मौजूद प्राचीन तोपें इतिहास की अमूल्य विरासत मानी जाती हैं। ऐसे में इस घटना ने इतिहास प्रेमियों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस को उम्मीद है कि जनता के सहयोग से जल्द ही इस ऐतिहासिक धरोहर को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top