दुग्ध विक्रेता संघ शिवपुरी के एड राजकुमार शाक्य बने अध्यक्ष

0


जिम्मेदारी लेते ही कहा दुग्ध व्यापारियों सहित जनता के हितों को लेकर रखा जाएगा ध्यान

शिवपुरी - जिला मुख्यालय शिवपुरी स्थित होटल मातोश्री परिसर में दुग्ध विक्रेता संघ शिवपुरी की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी दुग्ध व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सर्वानुमति से युवा अधिवक्ता राजकुमार शाक्य को दुग्ध विक्रेता संघ शिवपुरी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मनोनयन के समय सभी दुग्ध व्यापारियों ने आशा व्यक्त की कि समय समय पर दुग्ध को लेकर आने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ता है और अपनी इन समस्याओं को लेकर अब दुग्ध व्यापारी संघ के द्वारा जनहित में अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर दुग्ध विक्रेता संघ के अध्यक्ष मनोनीत होने पर एड राजकुमार शाक्य ने सभी दुग्ध व्यापारियों के प्रति अपने इस मनोनयन पर आभार प्रकट किया और आश्वस्त किया कि दुग्ध व्यापारियों सहित आमजन के हितो को लेकर हमेशा ख्याल रखा जाएगा और यदि कानूनी आवश्यकता पड़ी तो इसके लिए अधिकारों का प्रयोग करते ही माननीय न्यायालय की शरण लेने भी हम पीछे नहीं रहेंगे। इस अवसर पर सभी दुग्ध व्यापारियों के द्वारा एड राजकुमार शाक्य का मालार्पण करते हुए स्वागत सम्मान किया गया। इस मनोनयन के दौरान दुग्ध विक्रेता संघ शिवपुरी के आनंद राठौर, मुकेश जैन, दीपेश राठौर, धनीराम यादव, भूरा शिवहरे, आशाराम चौरसिया, हरि शर्मा, दीपक जैन, सुमत जैन, दीपेश राठौर, होतम बघेल, राकेश पाल, ललित पाराशर, उदयराज परिहार, मस्तराम यादव, अजय राठौर, रवि जैन, राजाराम धाकड़, मनोज राठौर सहित सैकड़ों की संख्या में दुग्ध विक्रेता मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top