दिनांक 16.06.2026 को फरियादिया मीना लोधी पत्नि स्व0 प्रभान सिंह लोधी उम्र 42 साल नि0 ग्राम भयावन मजरा पीपरवाला थाना भौंती ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि शाम करीब 03-04 बजे आरोपीगणो द्वारा मेरे पति प्रभान सिंह लोधी को घर के अन्दर से खीचकर बाहर ले गये और आरोपीगणो द्वारा एक राय होकर लाठी, डन्डा व पत्थरों से पीट पीट कर मेरे पति प्रभान सिंह लोधी की हत्या कर दी। फरियादिया की रिपोर्ट पर से आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 196/2026 धारा 103 (1), 333,191(2),191(3), 190, 115(2),296 (b) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।
हत्या का अपराध गंभीर प्रवृति का होने से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया जी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले द्वारा आरोपीगणो को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये बाद एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्ग दर्शन में निरी० घनश्याम भदौरिया थाना प्रभारी भौंती के नेतृत्व में टीम घटित कर आरोपीगणो की तलाश शुरू कर दी। आज दिनांक 17.07.2026 को आरोपी पुष्पेन्द्र पाल पुत्र मुलायम पाल उम्र 31 साल नि0 ग्राम भयावन मजरा भोड़न थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।


