पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये दिये निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी सचिन कुमार धुर्वे के कुशल मार्गदर्शन मे दिनांक 15.07.2026 को थाना सतनवाङा को स्थाई वारण्टी अखाई सिंह पुत्र रामचरन सिंह को उसके घर ग्राम बिनेगा मे फोर्स की मदद से पकङा और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अखाई सिंह पुत्र रामचरण सिंह यादव उम्र 31 साल निवासी महेन्द्रपुरा ग्राम चिटोरा का होना बताया। उक्त व्यक्ति को माननीय न्यायालय जेएमएफसी महोदय ग्वालियर के प्रकरण क्रमांक- 3286/2025 मे का स्थाई वारण्टी होने से विधिवत गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में स्थाई वारण्टी जितेन्द्र रावत पुत्र हरि सिंह रावत को उसके घर ग्राम बिनेगा से माननीय न्यायालय विशाल जेठवा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ग्वालियर के प्रकरण क्रमांक- 553/2025 मे का स्थाई वारण्टी होने से विधिवत गिरफ्तार किया गया।


