थाना बैराड पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ हाथ भट्टी की कच्ची शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई

0

 


हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर कीमती करीबन 25,000 रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

                                        पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान चलाये जाने के संबंध में निर्देश दिये गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी  आनंद राय के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 16.07.2026 को दोपहर को थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि टोरिया पहाङी के पीछे अमरपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब भारी मात्रा मे रखे हुये है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुचीं जहां एक व्यक्ति दो कैने लेकर खङे हुये दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेर कर पकडा उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रमोद पुत्र सीताराम कुशवाह उम्र 24 साल निवासी भैरगवां थाना बैराङ का होना बताया बाद आरोपी के कब्जे से 02 प्लास्टिक की केनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर कीमती 25,000 रुपये की जप्त की गई एवं आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top