वीर सावरकर कॉलोनी में भक्तिमय हुआ माहौल: अखंड रामायण और सुंदरकांड के समापन पर हुआ भव्य भंडारा

0


 ​शिवपुरी (गुरुद्वारा चौक): शहर की वीर सावरकर कॉलोनी में धार्मिक आस्था का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। समाजसेवी संजय अग्रवाल (संजू भैया) के तत्वावधान में आयोजित अखंड रामायण पाठ और सुंदरकांड का समापन अत्यंत भव्य और भक्तिपूर्ण माहौल में हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

​भक्ति संगीत से गूंज उठा परिसर

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पंडित मनीष शर्मा और उनके सुप्रसिद्ध 'सुंदरकांड म्यूजिकल ग्रुप' (पोहरी) की प्रस्तुति रही। जैसे ही ग्रुप ने सुंदरकांड का गायन शुरू किया, पूरा वातावरण राममय हो गया। म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुमधुर भजनों और सुंदरकांड की संगीतमय चौपाइयों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन पर भक्त देर तक थिरकते और भक्ति में लीन दिखाई दिए।

​कन्या भोज और महाप्रसादी का वितरण

धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के पश्चात कन्या पूजन का आयोजन किया गया। संजय अग्रवाल (संजू भैया) ने स्वयं कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों निवासियों और राहगीरों ने महाप्रसादी ग्रहण की।

​आयोजन में दिखा सेवा भाव

संजय अग्रवाल (संजू भैया) ने बताया कि सनातन धर्म के इन अनुष्ठानों से न केवल घर में सुख-समृद्धि आती है, बल्कि समाज में एकजुटता और भाईचारे का भाव भी बढ़ता है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए पंडित मनीष शर्मा के ग्रुप और कॉलोनी के सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top