विकासखंड कोलारस एवं बदरवास की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

0

 

न्यूनतम उपलब्धि वाले कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई, अच्छी उपलब्धि वालों के सम्मान में बजी ताली


शिवपुरी, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर के सानिध्य में कोलारस आईटीआई केंद्र पर समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य योजनाओं के नोडल अधिकारी गण, विकासखंड पर्यवेक्षक अधिकारी, जिला स्तरीय प्रबंधक गण उपस्थित होकर उपस्वास्थ्य केन्द्र वार समीक्षा की गई।


बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा द्वारा की गई। योजना की उपलब्धि एवं प्राप्त आंकड़ों को सभी के समक्ष रखा। एक्सरे कार्य समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.रोहित भदकारिया द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की। निम्न उपलब्धि वाले सीएचओ एवं एएनएम को कार्य में सुधार के निर्देश दिए।


जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुनील खंडोलिया द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के कार्यों की समीक्षा की एवं सभी को लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। हाई रिस्क गर्भवती माताओं को प्राथमिकता से गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने के निर्देश दिए।


जिला कम्यूनिटी मोबलाईजर  जितेन्द्र पटेल ने आशा कार्यक्रम की समीक्षा में पोर्टल की रिपोर्ट सभी के समक्ष रखी एवं कम उपलब्धि वाली आशा पर्यवेक्षक को 2 दिवस में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। एचबीएनसी में कम उपलब्धि के कारणों पर चर्चा की। शहरी क्षेत्र में एचबीएनसी के लिये प्राप्त नवीन निर्देशों के बारे में सभी को बताया।


सीपीएचसी सलाहकार  भदकारिया द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में न्यूनतम उपलब्धि वाले आशा, एएनएम के विरुद्ध कार्यवाही सहित कोलारस वीसीएम विवेक पचौरी तथा बदरवास वीसीएम दुर्गा दास धनौलिया का मानदेय काटने के आदेश दिए वहीं श्रेष्ठ उपलब्धि पर बदरवास आशा सुपरवाइजर हेमलता के लिए पूरे सभागार ने ताली बजाकर सम्मान किया। बैठक में विकासखंड बदरवास व कोलारस के चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ, एएनएम, आशा पर्यवेक्षक, बीपीएम, बीईई, बीसीएम, बीएएम, स्वास्थ्य योजनाओं के समन्वयक उपस्थित हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top