जनसुनवाई में कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सुनी आवेदकों की समस्या; एक जरूरतमंद को दी आर्थिक मदद

0


 शिवपुरी,  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जाता है। जनसुनवाई लोगों के लिए लाभदायक साबित हो, उसके लिए सभी अधिकारियों को तत्परता से आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर अर्पित वर्मा की त्वरित कार्यवाही का ही परिणाम है कि सैकड़ों आवेदक समस्या समाधान की उम्मीद के साथ जनसुनवाई में आ रहे हैं।

 कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आज की जनसुनवाई में सैकड़ो आवेदकों को एक-एक कर पूरी गंभीरता से सुना। कई राजस्व संबंधी मामलों में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से तत्काल संबंधित एसडीएम और तहसीलदार को मौके से ही आवेदन से अवगत कराते हुए निराकरण के निर्देश दिए।


जरूरतमन्द को मिली आर्थिक सहायता

आज की जनसुनवाई में खनियाधाना के ग्राम कफार निवासी  कमलेश आदिवासी जब अपना आवेदन लेकर पहुंची और अपनी समस्या कलेक्टर अर्पित वर्मा को बताई, तब उन्होंने तत्काल 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की और आवेदक को तत्काल रेड क्रॉस से आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top