आवेदक की इस गंभीर समस्या को सुनते ही कलेक्टर अर्पित वर्मा ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया और तहसीलदार शिवपुरी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा ने तत्काल राजस्व अमले को तुरंत ग्राम फतेहपुर भेजा। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थल की बारीकी से जांच की और नियमानुसार सीमांकन की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया।
कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही आवेदक लक्ष्मण सिंह सोलंकी को उनके मकान एवं भूमि का वास्तविक कब्जा सौंप दिया। प्रशासन की सजगता से कुछ ही घंटों में समस्या का समाधान होने और अपने मकान का मालिकाना हक वापस मिलने पर आवेदक के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने मौके पर ही त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय मिलने पर कलेक्टर अर्पित वर्मा के प्रति सहर्ष आभार व्यक्त किया।


