ए.बी. रोड पर मंदिर के सामने अवैध मीट-मुर्गा व मछली की दुकानों का विरोध, रहवासियों ने CMO से कार्रवाई की मांग

0


 शिवपुरी। शहर के ए.बी. रोड बड़ौदी क्षेत्र में मंदिर के सामने संचालित हो रही कथित अवैध मीट, मुर्गा, मछली और अंडे की दुकानों को लेकर स्थानीय रहवासियों ने नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित दुकानें बिना अनुमति और बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।


शिकायतकर्ता विवेक सिंह पुत्र रणवीर सिंह कुशवाह ने आवेदन में बताया है कि उनके मकान के समीप संचालित इन दुकानों पर रात के समय लोगों की भीड़ लगती है। आरोप है कि वहां शराब का सेवन किया जाता है, गंदगी फैलाई जाती है तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और विवाद की स्थिति बन जाती है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि दुकानों के ठीक सामने मंदिर स्थित है, जिससे धार्मिक भावनाएं भी प्रभावित हो रही हैं।


शिकायत में कहा गया है कि परिवार की महिलाओं की सुरक्षा और क्षेत्र की शांति व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसी कारण नगर पालिका से मांग की गई है कि स्थल का निरीक्षण कर यदि व्यवसाय बिना वैध अनुमति या लाइसेंस के संचालित पाया जाए तो नियमानुसार तत्काल कार्रवाई कर उसे बंद कराया जाए।


शिकायत 10 जुलाई 2026 को नगर पालिका परिषद शिवपुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपी गई है। अब स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top