आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई
शिवपुरी। कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में वृत्त पिछोर प्रभारी राहुल गुप्ता द्वारा दिनांक 17.07.2026 को पिछोर कंजरडेरा, पिछोर मण्डी के पीछे, नया चौराहा पुलिया के पास एवं बामौरकलां पुलिया पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 80 लीटर हाथ भट्टी की शराब, मदिरा निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए गए। इसके साथ ही लगभग 5000 किलोग्राम गुड़-लाहन का सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट किया गया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 05 लाख 16 हजार रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 05 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
इसके पश्चात् आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग के द्वारा कपार गांव में संयुक्त गश्त की गई। कोई भी मादक पदार्थ जप्त नहीं हुआ। ग्राम में उपस्थित आदिवासी महिलाओं से संवाद किया जाकर सुनिश्चत किया गया कि कपार गांव में अवैध मदिरा विक्रय न हो।


