26 अगस्त को निकलेगा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,

0

 


लुकमान खान को जश्ने ईद मिलादुन्नबी का सदर बनाया गया

शिवपुरी। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर इस वर्ष 26 अगस्त, बुधवार को शिवपुरी शहर में भव्य जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से सुबह 8:00 बजे हुसैन टेकरी के मैदान से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए लगभग शाम 4:00 बजे हुसैन टेकरी पर पहुंचेगा, वहां अल्लाह और उनके रसूल की हदीसे सुनाई जाएंगी और अंत में दुहा के बाद ये जुलुस समाप्त होगा।  जुलूस की तैयारियों को लेकर कमलागंज-गोशपुरा क्षेत्र में मुस्लिम समाज एवं विभिन्न मुस्लिम कमेटियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से लुकमान खान को ईद मिलादुन्नबी जुलूस का सदर बनाया गया।

इस अवसर पर शहर काजी वलीउद्दीन अहमद सिद्दीकी, इस्माइल खान पार्षद सहित समाज के वरिष्ठजन एवं विभिन्न मुस्लिम कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। समाजजनों ने लुकमान खान को सदर की जिम्मेदारी मिलने पर मुबारकबाद पेश की और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

बैठक में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण तरीके से निकालने को लेकर चर्चा की गई। समाज के लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व आपसी भाईचारे, मोहब्बत, अमन और सौहार्द का संदेश देता है। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

लुकमान खान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने समाज के सभी लोगों से जुलूस में अनुशासन बनाए रखते हुए बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की।

इस दौरान शहर काजी वलीउद्दीन अहमद सिद्दीकी, इस्माइल खान पार्षद , इक़बाल खान, जुबेर खान, इल्यास खान, उस्मान खान,फरहान खान,जाबेद खान, जकरिया खान सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने लुकमान खान को नई जिम्मेदारी मिलने पर मुबारकबाद पेश की। बैठक में समाज की एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top