दिनांक 04.08.26 को फरियादी द्वारा थाना करैरा आकर अपनी बेटी के दिनांक 03.08.26 को घर से विना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट की थी, रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 518/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबध्द कर जाँच में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा महिला संबंधी अपराध में शीघ्र गिरफ्तारी अभियान के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.ड़ी. प्रजापति एवं SDOP करैरा प्रशांत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में करैरा पुलिस द्वारा दिनांक 18.08.2026 को अपह्रत वालिका को दस्तयाव किया। अपह्रत वालिका के कथनों के आधार पर अपराध मे धारा 64(2) (एम), 5 एल/6 पाक्सो अधिनियम का इजाफा किया गया।
आज दिनांक 19/08/26 को मुखविर की सूचना पर से आरोपी विवेक लोधी पुत्र मायाराम लोधी उम्र 20 साल निवासी ग्राम मामोनी थाना अमोला जिला शिवपुरी को शिवपुरी से विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।


